जम्मू, 11 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन के अंदर एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार को एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि लड़की और उसके माता-पिता द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद खौर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मुहम्मद इकबाल छगत्ता को हिरासत में ले लिया गया।
लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शिकायत 15 दिन पहले दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़के और लड़की को ढूंढ निकाला और उन्हें खौर पुलिस स्टेशन में लाया गया।
पुलिस अधिकारी मुहम्मद इकबाल छगत्ता पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
dharmpath.com dharmpath