लालू के ‘जंगलराज’ से भी बुरे हैं बिहार के हालात : उपेंद्र कुशवाहा

गया, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने यहां मंगलवार को कहा कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान स्थिति लालू प्रसाद के ‘जंगलराज’ से भी बुरी है।

गया में विधान पार्षद मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव द्वारा एक छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या करने के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने गया पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग सत्ता के घमंड में हत्या, दुष्कर्म, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, इसके बावजूद बिहार के मुखिया नीतीश कुमार प्रदेश में सुशासन की सरकार होने का दंभ भर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राज्य में सुशासन लाने के नाम पर नीतीश कुमार को वोट दिया था।

पत्रकारों द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान द्वारा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग के विषय में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा, “शासन किसी की भी हो, परंतु राज्य में सुशासन होना चाहिए। अपराधियों पर लगाम लगाया जाना खहिए।”

उन्होंने छात्र आदित्य की हत्या के आरोपियों को सरकार से जल्द सजा दिलाने की मांग की, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493