उप्र में बदली का असर

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार को सुबह से ही बदली का असर दिखाई दे रहा है। चिलचिलाती धूप का असर कम होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली का असर रहेगा। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.3, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 27 डिग्री, बांदा का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493