नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने इस बार गर्मी के मौसम में रेफ्रिजरेटरों की खास रेंज पेश की है। इसमें एलजी का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर प्रमुख है। यह भारत का पहला रेफ्रिजरेटर है जिसमें इन्वर्टर कम्प्रेसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि इन्वर्टर कम्प्रेसर टेक्नोलॉजी युक्त रेफ्रिजरेटर विशेष तौर से भारी बिजली के बिल से परेशान उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्मार्ट इन्वर्टर कम्प्रसेर टेक्नोलॉजी से लैस रेफ्रिजरेटर से अधिकतम कूलिंग मिलती है। इसकी ऊर्जा संरक्षण क्षमता को 5-स्टार दर्जा हासिल है जिससे परंपरागत 5-स्टार मूल्यांकन वाले दूसरे रेफ्रिजरेटरों की तुलना में 4400 रुपये तक की बचत होती है। इसमें आर600ए मानक का ऊर्जा सक्षम कम्प्रेसर लगा है जिससे बिजली की बचत तो होती ही है, साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी होती है। इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में सबसे जल्दी बर्फ जमाने की विशेषता है। यह बिना स्टैबिलाइजर के 100 वोल्ट से 290 वोल्ट तक बिजली पर भरोसेमंद ढंग से चलता है।
एलजी ने स्मार्ट इन्वर्टर 3.0 रेफ्रिजरेटर भी पेश किया है जिससे 48 प्रतिशत तक बिजली की बचत होती है और आवाज कम होती है। इस पर्यावरण हितैषी रेफ्रिजरेटर को पर्यावरण संरक्षक उपकरणों से बनाया गया है, जिनकी बदौलत इससे कार्बन का उत्सर्जन कम होता है और ओजोन परत की क्षति नहीं होती है। इसमें स्थापित आइस बीम डोर कूलिंग सिस्टम टेक्नोजॉजी से पूरे रेफ्रिजरेटर में एक समान ठंडक फैलती है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के उपाध्यक्ष एवं व्यापार प्रमुख (घरेलू उपकरण) राजीव जैन ने बताया, “भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देश में गर्मी में बिजली का खर्च आसमान छूने लगता है। हमारे रेफ्रिजरेटर्स को डायरेक्ट कूल (सिंगल डोर) में 5-स्टार और फ्रॉस्ट फ्री (डबल डोर) में 4-स्टार का दर्जा हासिल है। साथ ही इनमें सर्वश्रेष्ठ इंसुलेशन और कम्प्रेसरों का समावेश किया गया है। 2016 के लिए हमारी प्रमुख सीरीज में एलजी का स्मार्ट इंवर्टर 3.0 रेफ्रिजरेटर शामिल है, जोकि अपनी स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी की मदद से प्रतिदिन बचत करता है। यह तकनीक बिजली में 48 प्रतिशत तक की बचत करती है और शोर का स्तर भी घटाती है। इस बार की गर्मियों के मौसम में एलजी ने रेफ्रिजरेटर बाजार में दहाई अंको में विकास करने तथा बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा है।”
उन्होंने बताया कि गर्मी में हमारे बिजली के बिल का आधा हिस्सा शीतलता पर खर्च होता है। ज्यादा समय तक भोजन को ताजा रखने पर भारी खर्चा आता है। एलजी के रेफ्रिजरेटरों में नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ इन्वर्टर लिनीअर कम्प्रेसर लगे होते हैं, जिनसे ऊर्जा की बचत होती है और बिजली का बिल भी कम आता है।
dharmpath.com dharmpath