मेड्रिड, 12 मई (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के पूर्व कोच जेवियर क्लीमेंट ने कहा है कि वह स्पेन की टीम के कोच पद के सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। स्पेन के वर्तमान कोच विसेंट डेल बास्क यूरोपीयन चैम्पियनशिप के बाद अपना पद छोड़ सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्लीमेंट इस समय लीबिया की टीम के फुटबाल कोच हैं। वह इससे पहले कैमरून और सर्बिया की टीम के कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह एथलेटिक क्लब बिल्बाओ, एटलेटिको मेड्रिड और इस्पानियोल की टीम के भी कोच रह चुके हैं।
वह 1992 से 1998 तक स्पेन के कोच रहे थे और टीम को दो विश्व कप खिताब के साथ एक यूरोपीयन चैम्पियनशिप का खिताब भी दिलाया था।
स्पेन के रेडियो शो ‘द फर्स्ट टच’ में बुधवार को क्लीमेंट ने कहा, “स्पेन की मौजूदा टीम जोकि यूरोपीयन चैम्पियन है एक अच्छी टीम है लेकिन मैं नहीं समझता की उनमें दोबारा विजेता बनने का मद्दा है।”
क्लीमेंटी ने टीम के कोच पद के लिए खुद को सबसे उपयुक्त बताया है।
उन्होंने कहा, “मैं सबसे सही व्यक्ति हूं। मैं जब कोच था तब मुझे मजा आया था। राष्ट्रीय टीम का कोच बनना काफी अच्छा होगा।”
dharmpath.com dharmpath