यह कंपनियां आईटी, सेवा, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और फार्मा क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार अभ्यर्थियों को अपने यहां नौकरी के अवसर देंगी। खास बात यह है कि यह कंपनियां प्रदेश के 8 हजार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएंगी।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉक्टर अनिता भटनागर जैन ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इस मेले के लिए 50 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 8,000 पदों को सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि रोजगार मेले में आवेदन के लिए अर्हताएं व प्रक्रिया निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए वेबपोर्टल ‘सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन’ पर पंजीयन आवश्यक है। पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत को पुन: पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।
प्रोफाइल मैच करने पर अभ्यर्थी के लॉगिन में अप्लाई का विकल्प सक्रिय हो जाएगा, जिससे अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। एक अभ्यर्थी केवल दो पदों के लिए आवेदन कर सकता है। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार की सूचना एसएमएस व ई-मेल के द्वारा दी जाएगी तथा पोर्टल पर भी प्रदर्शित होगा।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबपोर्टल से डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath