हिमाचल में पारा चढ़ा, बारिश की संभावना

शिमला, 13 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को अधिक तापमान दर्ज किया गया, लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ही बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “क्षेत्र में ताजे पश्चिमी विक्षोभ के 16 मई से सक्रिय होने की संभावना है।”

इस बीच, पहाड़ी राज्य में तीन से चार डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी गई, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ा।

ऊना शहर राज्य में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल्पा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य की राजधानी शिमला में अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री था।

चंबा, डलहौजी और केलांग कस्बों में गुरुवार के बाद से क्रमश: 47 मिमी, 29 मिमी और आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

नरकंडा, कुफरी, कसौली, मनाली, पालमपुर, चम्बा और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में गर्म मौसम का अनुभव किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493