मालेगांव जांच में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं : रिजिजू

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि 2008 के मालेगांव विस्फोट की जांच में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि 2008 के मालेगांव विस्फोट की जांच में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

रिजिजू ने सीएनएन न्यूज18 से कहा, “कानून अपना स्वाभाविक काम कर रहा है। जांचकर्ताओं को पूर्व की सरकार के विपरीत अब बगर किसी दबाव के जांच करने की आजादी है।”

रिजिजू की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एनआईए ने सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत में शुक्रवार को दाखिल आरोप-पत्र से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और चार अन्य आरोपियों के नाम हटा दिए।

रिजिजू ने कांग्रेस के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार एनआईए जांच को प्रभावित कर रही है। रिजिजू ने कहा कि कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।

उन्होंने कहा, “कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है और हम किसी भी स्तर पर ऐसा होने नहीं देंगे।”

इसके पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते के अधिकारी हेमंत करकरे की छवि धूमिल कर रही है। करकरे की टीम ने ही सबसे पहले साध्वी प्रज्ञा सिंह, कर्नल श्रीकांत पुरोहित और अन्य को मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया था।

दिग्विजय ने एक टीवी चैनल से कहा, “यह कहना कि हेमंत करकरे जैसे ईमानदार अधिकारी ने, जिसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी कुर्बानी दे दी, साध्वी प्रज्ञा और अन्य के खिलाफ सबूत गढ़े, निंदनीय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493