सिवान, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार के सिवान में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, सिवान जिले के हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन अपने कार्यालय से मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें समीप से गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।
पत्रकार की हत्या की विभिन्न राजनीतिक दलों और मीडिया संगठनों ने निंदा की है।
dharmpath.com dharmpath