बिहार : पत्रकार हत्या मामले में 4 संदिग्ध हिरासत में

सिवान, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के सिवान में वरिष्ठ पत्रकार राजदेव रंजन हत्या के मामले में पुलिस चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।

सिवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने शनिवार को बताया कि राजदेव रंजन हत्या मामले में अभी तक चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

उन्होंने बताया कि दो लोगों से अभी पूछताछ जारी है।

सिवान में दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के ब्यूरो चीफ रंजन शुक्रवार को कार्यालय से वापस घर जा रहे थे तभी सिवान रेलवे स्टेशन के नजदीक अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक पी.क़े ठाकुर ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना के हर पहलू की गहराई से जांचकर निष्कर्ष तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493