अमेरिका : ‘हेल्दी’ शब्द को पुनर्परिभाषित कर रहा एफडीए

अमेरिकी समाचार पत्र यूएसए टुडे के मुताबिक, वर्तमान में प्रयोग होने वाला ‘हेल्दी’ शब्द 20 साल पहले एजेंसी द्वारा स्थापित किया गया था, जो स्वस्थ आहार और पोषण पर केंद्रित है। लेकिन इस तरह के पोषक तत्व से भरपूर सामग्री वाले दावे जैसे वसा, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और शक्कर के लिए कुछ मापदंड कभी-कभी स्वयं-विरोधाभासी और भ्रमित प्रतीत होते हैं।

उदाहरण के तौर पर एवोकाडो उच्च मात्रा का वसा होता है, लेकिन फिर भी इसके लिए पोषक आहार लिखा जाता है। इस परिवर्तन के बाद अब कंपनियां तभी हेल्दी शब्द का उपयोग कर पाएंगी जब वह उत्पाद खाद्य मानकों पर खरा उतरेगा।

‘यूएसए टुडे’ ने याले-ग्रिफिन प्रिवेंशन रिसर्च सेंटर के निदेशक डेविड काट्ज के हवाले से लिखा कि एफडीए शब्द का फिर से मूल्यांकन कर रहा है, जिससे अमेरिका में पोषण की उभरती समझ की जानकारी का पता चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493