मेघालय में 4 विद्रोही विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार

शिलांग, 14 मई (आईएएनएस)। हिन्यूट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) और असम युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट-इंडिपेंडेंट (यूएलएफए-आई) के चार विद्रोहियों को यहां शुक्रवार देर रात हथियारों और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

पूर्वी खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख एम. खार्करांग ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, “विद्रोहियों को बांग्लादेश में अपने गुप्त ठिकानों की ओर जाने के दौरान पेनुर्षा से गिरफ्तार किया गया। वे सभी मेघालय की राजधानी शिलांग में बम विस्फोट करने में असफल होने के बाद वापस जा रहे थे।”

खार्करांग ने कहा कि विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए इन चार विद्रोहियों में असम के बोंगईगांव क्षेत्र का यूएलएफए-आई का वरिष्ठ सदस्य बिखत अहोम भी शामिल है।

अहोम बम बनाने में माहिर है और असम पुलिस राज्य में हुए कई बम विस्फोटों के मामलों में उसकी तलाश कर रही थी।

खार्करांग ने कहा, “हमारे लिए चार विद्रोहियों की गिरफ्तारी काफी अहम है, क्योंकि वह शहर में बम विस्फोट की योजना बना रहे थे।”

पुलिस की विशेष टीम ने इन विद्रोहियों से दो राइफल, पिस्टल और विस्फोटक डिवाइस बरामद किए हैं। प्रत्येक विस्फोटक डिवाइस का वजन 10 किलो है।

इन सभी हथियारों को इस वाहन से बरामद किया गया है, जिसमें बैठकर चारों विद्रोही बांग्लादेश जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम चारों विद्रोहियों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि शिलांग में उनके द्वारा लगाए गए बम या विस्फोटकों की संभावना के बारे में पता चल सके।”

एचएनएलसी एक अलगाववादी समूह है, जो मेघालय के पूर्वी भाग में एक सार्वभौम खासी मातृभूमि को वजूद में लाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493