दक्षिण दिल्ली में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में शुक्रवार रात एक अज्ञात हमलावर ने क्लीनिक में बैठे एक 61 वर्षीय चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि पालम इलाके में रात 10 बजे के आसपास अपने क्लीनिक में बैठे बलवान सिंह रामावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जांच से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “डॉक्टर की क्लीनिक में गोली चलने की आवाज आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।”

बलवान सिंह रामावत को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पालम गांव पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस को संदेह है कि रामावत की हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी या पैसों के लेन-देन के चलते की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493