शिमला, 14 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को गर्मी महसूस की गई। राज्य के उना कस्बे में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। उना, सिरमौर, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों और मंडी जिले के कुछ हिस्सों में गर्मी बनी हुई है।”
राज्य की राजधानी शिमला में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, यह साल के इस समय के औसत तापमान से 4.4 डिग्री ऊपर है।
धर्मशाला में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सुंदर नगर में 36.1 डिग्री, नाहन में 34.6 डिग्री और कल्पा में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath