वीरभद्र ने बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक जताया

शिमला, 14 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को संत निरंकारी मिशन के प्रमुख और आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक जताया है।

अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, “बाबा हरदेव सिंह के असामयिक निधन पर बहुत दुखी हूं। राज्य के लोगों के साथ उनका अधिक स्नेह था।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने मानवतावाद, प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रसार किया। उन्होंने कहा कि उनके अनुयायियों और अन्य लोगों को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए, जिसका उद्देश्य व्यक्ति और पूरे समाज की भलाई है।

कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को बाबा हरदेव का निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493