पणजी, 14 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई शीर्ष नेता शनिवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसमें पार्टी की राज्य इकाई के एक पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हैं। राकांपा में टूट ऐसे समय में हुई है, जब राज्य विधानसभा के चुनाव में एक साल का समय भी नहीं बचा है।

राकांपा के जिन नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, उनमें राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष नीलकांत हलरनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ट्राजनो डीमेलो, पूर्व उपाध्यक्ष सलीम सैयद व प्रकाश कलंगुतकर और पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सात अन्य सदस्य शामिल हैं।
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष लुइजिन्हों फलेरियो राकांपा के शीर्ष नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह भाजपा के खिलाफ गोवा का गठबंधन है।”
राकांपा का कांग्रेस के साथ पिछले एक दशक से गठबंधन है, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राकांपा का मटियामेट कर दिया और उसे एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद हलरनकर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर करने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों में एकता कायम करना है। विधानसभा चुनाव अगले वर्ष जनवरी में होने वाला है।
dharmpath.com dharmpath