उड़नदस्ते ने ट्रकों से 570 करोड़ रुपये नकद जब्त किया

चेन्नई, 14 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दो दिन पूर्व चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने शनिवार की सुबह तीन ट्रकों को रोककर उससे 570 करोड़ रुपये जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि यह जब्ती राज्य के तिरुप्पुर जिले से की गई।

बताया जाता है कि यह पैसा भारतीय स्टेट बैंक का है और यहां से करीब 500 किलोमीटर दूर कोयंबटूर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ले जाया जा रहा था।

चुनाव आयोग ने कहा है कि अधिकारियों की अलग कमेटी इस नकदी का स्रोत तय करेगी लेकिन एक बैंक यूनियन के नेता ने कहा है कि बैंक बड़ी मात्र में नकदी सड़क मार्ग या ट्रेन से ले जाते हैं लेकिन स्टेट बैंक प्रबंधन की गलती है कि चुनाव के समय में इतनी लापरवाही से उसने ऐसा किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493