कैलाश 5वें अल्बम ‘इश्क अनोखा’ को मिली प्रतिक्रिया से खुश

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मशहूर गायक कैलाश खेर अपने अल्बम ‘इश्क अनोखा’ को मिली प्रतिक्रिया विशेषकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं।

कैलाश ने एक साक्षात्कार में कहा, “इसने अभी से धमाल मचा दिया है। ‘इश्क अनोखा’ के पहले गाने को एक सप्ताह में 10 लाख बार देखा गया है। हमें इसके लिए बहुत तारीफें मिली हैं। लोगों को हमारी दूसरी वीडियो भी पसंद आई है। साउंडक्लाउड पर महज तीन दिनों में इसे सात-आठ लाख बार देखा गया है। इस तरह हमें अल्बम के लिए बहुत बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है।”

‘इश्क अनोखा’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोभिता धुलिपला भी हैं। अल्बम के दूसरे गाने ‘ओ जोगी’ में अभिनेता-हास्य कलाकार मंत्रा हैं।

कैलाश ने कहा, “अगर आप गानों को मन से सुनें तो आपको बोल ज्यादा समझ में आएंगे।”

‘इश्क अनोखा’ कैलाश का पांचवां अल्बम है। इससे पूर्व उनके ‘कैलासा’, ‘झूमो रे’, ‘चांदन में’ व ‘रंगीली’ अल्बम खूब धूम मचा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493