ओकिनावा में अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने की मांग

यह प्रदर्शन ओकिनावा द्वीप को अमेरिकी शासन से जापान को सौंपे जाने की 44वीं बरसी पर हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लहराई और जापान और अमेरिका की यूएस मरीन कॉर्प फूटेनमा वायुसेना अड्डे को गिनोवान से हटाकर कम आबादी वाले तटीय क्षेत्र हेनोको में ले जाने की योजना का विरोध किया, जो ओकिनावा में है।

1996 में जापानी और अमेरिकी सरकार ने फूटेनमा बेस को बंद करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और ओकिनावा को उसकी जमीन लौटा दी थी।

प्रदर्शनकारियों ने विवादित अमेरिकी सैन्य अड्डे तक मार्च किया, जो सघन आबादी वाले क्षेत्र जिनोवान में स्थित है। इसके अलावा वे उन जगहों पर भी गए, जो ओकिनावा की आजादी की लड़ाई से जु़ड़े हैं। यह द्वीप द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के अधीन था और युद्ध के दौरान एक लाख से ज्यादा जापानी सैनिक और कई नागरिक मारे गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने फूटेनमा बेस को बंद करने की मांग के साथ ही द्वीप पर स्थित सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493