खिताब ने मेरे प्रति लोगों की सोच बदल दी : राएनिरी

लीसेस्टर, 15 मई (आईएएनएस)। इस सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने वाले लीसेस्टर सिटी के कोच क्लाउडियो राएनिरी ने कहा है कि खिताबी जीत ने उनके प्रति लोगों की सोच बदल दी है।

राएनिनी ने कहा, “मेरे खिताब जीतते ही लोग मेरी ओर सकारात्मक तौर पर देखने लगे हैं। इस जीत ने मेरी नहीं लेकिन मेरे प्रति लगों की सोच बदल दी है। मैं खुश हूं क्योंकि मैंने मेहनत की और मुझे इसका फल मिला।”

इटली निवासी राएनिरी ने कहा कि लीसेस्टर सिटी का कोच पद सम्भालने का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए उन्होंने समझदारी दिखाया था।

साल 1948 में स्थापित इस क्लब ने इस साल बड़े दिग्दजों को चौंकाते हुए ईपीएल खिताब जीता। यह राएनिरी की शानदार रणनीति और बेहतरीन कोचिंग के दम पर सम्भव हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493