गुलजार हैं राकेश ओमप्रकाश के ‘गुरु’

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने दिग्गज गीतकार गुलजार को अपना ‘गुरु’ बताया है।

दोनों मेहरा की आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ की पहली स्क्रीनिंग पर मौजूद थे। मेहता ने रविवर को ट्विटर पर लिखा, “मेरे गुरु गुलजार और सुंदर फिल्म निर्माता/एडिटर भरत के साथ ‘मिर्जिया’ की पहली स्क्रीनिंग पर।”

‘मिर्जिया’ से सैयामी खेर, अनुज चौधरी और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर फिल्मों में कदम रख रहे हैं।

फिल्म की कहानी गुलजार ने लिखी है, जिसमें संगीत शंकर-एहसान-लॉय का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493