तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव रोका जाए : पीएमके

चेन्नई, 15 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में पीएमके के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अंबुमणि रामदॉस ने रविवार को निर्वाचन आयोग से सोमवार को होने वाला विधानसभा चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित करने की अपील की है, क्योंकि उनके मुताबिक मतदाताओं को बड़े पैमाने पर रिश्वत दिया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में रामदॉस ने कहा, “तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच पैसे का वितरण किया जा रहा है। हम अनुरोध करते हैं कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से चुनाव स्थगित कर दिया जाए।”

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक और द्रमुक पार्टियों के जो भी उम्मीदवार पैसे के वितरण में लिप्त हैं, उनका नामांकन निरस्त किया जाना चाहिए।

रामदॉस ने आयोग से अन्य राज्यों से अधिकारियों को तैनात कर अर्धसैनिक बलों की मदद से स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने का आग्रह किया।

रामदॉस के अनुसार, उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने द्रमुक और अन्नाद्रमुक उम्मीदवारों द्वारा वितरित किए जा रहे पैसे को जब्त कर आयोग के अधिकारियों को सौंप दिया है।

रामदॉस ने पत्र में कहा कि दोषी (अन्नाद्रमुक और द्रमुक उम्मीदवारों) के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय, उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी गई।

शनिवार को आयोग ने करूर जिले के अरवाकुरीची विधानसभा क्षेत्र में 23 मई को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया है, क्योंकि राजनीतिक दलों द्वारा दिए जा रहे रिश्वत के कारण चुनाव प्रक्रिया बिगड़ गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493