पुदुच्चेरी, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए सोमवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।
इस चुनाव में 9.4 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मताधिकार के इस्तेमाल की उम्मीद की जा रही है।
इस चुनाव में 344 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस तथा कांग्रेस-डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) गठबंधन के बीच है।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पुदुच्चेरी में अकेले चुनाव लड़ रही है।
dharmpath.com dharmpath