उप्र में तेज धूप से गर्मी बढ़ी

लखनऊ, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने आद्र्रता का स्तर बढ़ने से गर्मी के साथ ही उमस में भी वृद्घि होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। आद्र्रता का स्तर भी 70 फीसदी के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे उमस में भी इजाफा होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री, झांसी का 27.3 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री और बांदा का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493