भोपाल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को सुबह से ही तेज धूप है और गर्मी तथा उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के हर हिस्से में लू चलने की संभावना जताई है।
राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री, इंदौर का 25 डिग्री, ग्वालियर का 26.4 डिग्री और जबलपुर का 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री, इंदौर का 42.6 डिग्री, ग्वालियर का 45.8 डिग्री और जबलपुर का 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath