तिरुवनंतपुरम, 16 मई (आईएएनएस)। केरल में सोमवार को जारी विधानसभा चुनाव में राज्यपाल ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
राज्य की राजधानी में अपने आधिकारिक आवास के पास बने एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद राज्यपाल पी. सदाशिवम ने कहा, “यह पहली बार है जब केरल के राज्यपाल ने अपना वोट डाला है। प्रथम नागरिक होने के नाते यह मेरी ड्यूटी थी, जिसे मैंने आज निभाया।”
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुबह 8.30 बजे अपनी पत्नी के साथ मतदन केंद्र पहुंचे।
सदाशिवम ने इसी माह की शुरुआत में अपना नाम मतदाता के तौर पर पंजीकृत कराया था।
तिरुवनंतपुरम के जिलाधिकारी बीजू प्रभाकर ने उन्हें मतदाता पर्ची पकड़ाई।
राज्य की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath