बर्लिन, 16 मई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब स्टटगार्ट के अध्यक्ष बर्नड वेहलर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद स्टटगार्ट सेकेंड डिवीजन में रेलीगेट हो गया है।
क्लब के सेकेंड डिवीजन में जाने के साथ ही मुख्य कोच जुर्गेन क्रेमनी के भी पर कतर दिए गए हैं। क्रेमनी अब दूसरे दर्जे की टीम के कोच होंगे।
स्टटगार्ट को 41 साल बाद जर्मन लीग से रेलीगेट होना पड़ा है।
क्रेमनी को बीते साल नवम्बर में क्लब के दूसरे दर्जे की टीम के कोच पद से मुख्य टीम का कोच बनाया गया था। अब वह अपने पुराने स्थान पर लौट गए हैं।
dharmpath.com dharmpath