बिहार में किसान की हत्या, पूर्व सांसद के रिश्तेदार आरोपी

गोपालगंज, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले साधु यादव के साले घनश्याम यादव सहित चार लोगों पर लगा है।

पुलिस के अनुसार, अरार मोड़ के पास हवलदार मियां (50) अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार देर रात सोते समय हवलदार मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस हत्या के पीछे का कारण भूमि विवाद बता रही है।

नगर थाना के प्रभारी विमल कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक की पत्नी जुबैदा खातून के बयान के आधार पर नगर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें घनश्याम यादव सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हवलदार मियां जिस जमीन पर रहता था, उसे लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसके पूर्व भी हवलदार मियां के घर पर गोलीबारी की गई थी तथा गोली मार देने की धमकी दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493