पत्रकार हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने को तैयार : नीतीश

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिवान में समाचार पत्र हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में दुख प्रकट करते हुए सोमवार को यहां कहा कि सरकार इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने को तैयार है।

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिवान में समाचार पत्र हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में दुख प्रकट करते हुए सोमवार को यहां कहा कि सरकार इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने को तैयार है।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, “सिवान में पत्रकार हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मौखिक मंजूरी दे दी गई है। कुछ ही घंटों में सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और रहेगा। विपक्ष के ‘जंगलराज’ के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। “किसी भी मामले में बिहार में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी मामले की जांच में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही।”

सिवान में पत्रकार हत्या मामले पर उन्होंने कहा, “पत्रकार के ऊपर हमला मेरे ऊपर हमले की तरह है। प्रदेश की जनता ने मुझे काम करने के लिए जनादेश दिया है और मैं निष्पक्षतापूर्वक काम कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि बिहार में घट रही घटनाओं की निष्पक्ष रूप से अन्य राज्यों के साथ विश्लेषण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन वाले राज्यों में बिहार से ज्यादा आपराधिक घटनाएं घट रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सिवान के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के ब्यूरो प्रमुख, रंजन शुक्रवार को अखबार का कार्यालय बंद कर वापस घर जा रहे थे, तभी सिवान रेलवे स्टेशन के नजदीक अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493