मप्र : हाईस्कूल परीक्षा में 54 फीसदी छात्र सफल

भोपाल, 16 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल 10वीं की परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 54 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं। इन नतीजों में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बाजी मारी।

मंडल के कार्यालय में आयोजित समारोह में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन और राज्यमंत्री दीपक जोशी ने सोमवार को हाईस्कूल के नतीजों को जारी किया। जैन ने बताया कि इस बार का परीक्षा परिणाम 53़ 87 रहा है, जो पिछले वर्ष से बेहतर है। इस बार के नतीजों में भी छात्राओं ने बाजी मारी है, मगर प्रावीण्य सूची में छात्र आगे रहे हैं।

इस मौके पर प्रावीण्य सूची में स्थान पाने छात्रों केा पदक देकर सम्मानित किया गया। पिछली बार हाईस्कूल के नतीजे 50 प्रतिशत ही रहे थे। इस तरह नतीजों में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493