नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)।देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। सुबह या शाम में आंधी आने या धुंधलका छाने का अनुमान है।”
अधिकारी के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 38 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath