मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार दोपहर के आसपास एक व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कुद कर खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घटना चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर दोपहर के आसपास की है, जहां हुड्डा सिटी सेंटर को जाने वाली ट्रेन आ रही थी।

अधिकारी ने कहा, “उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।”

इस घटना के कारण येलो लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित हुई, परिणामस्वरूप उत्तरी दिल्ली में समयपुर बादली और हरियाणा के गुड़गांव में हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली ट्रेनों में विलंब हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493