समस्तीपुर, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को टाइल्स से लदे एक अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से सड़क से गुजर रहे चार लोगों की दबकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर से टाइल्स लादकर समस्तीपुर जा रहे ट्रक ताजपुर कोल्ड स्टोरेज के समीप पलट गया। इस घटना में सड़क से गुजर रहे चार लोगों की टाइल्स और ट्रक के नीचे दब जाने से मौत हो गई।
ताजपुर के थाना प्रभारी अवधकिशोर कुमार ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान वैशाली जिले के अगरौल क्षेत्र निवासी सुरेंद्र साह के रूप में की गई है। मरने वालों में एक महिला, दो बच्चे और एक अन्य युवक शामिल है।
घटना के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath