इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने कहा कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से अनेक एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
इन अतिरिक्त डिब्बों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त डिब्बों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिली है।
इन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
-15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 18 मई को लखनऊ जं. से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस में 19 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 18 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 20 मई को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-15107 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में 18 मई को छपरा से शयनयान श्रेणी का एक कोच
-15108 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में 18 मई को मथुरा से शयनयान श्रेणी का एक कोच
-15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 17 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 18 मई को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस में 17 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर दादर एक्सप्रेस में 19 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-05029 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 17 मई को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
-05030 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 19 मई को जम्मूतवी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath