विहिप ने दी निरंकारी संत बाबा हरदेव को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहल मंगलवार की दोपहर बुराड़ी रोड स्थित बाबा के आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और पार्थिव शरीर पर शाल उढ़ाकर विहिप परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह मानवता की प्रतिमूर्ति तथा धर्म, आध्यात्मिकता, न्याय व समानता के पुजारी थे। उनके शरीर छोड़ने से विहिप को गहरा आघात लगा है।

सिंहल ने प्रभु से कामना की कि दुख की इस घड़ी में बाबा के परिजनों, असंख्य अनुयायियों और शुभ चिंतकों को धैर्य व सहनशक्ति प्रदान करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493