लॉस एंजेलिस, 18 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हेलन मिरेन का कहना है कि उन्हें एक ही परिधान बार-बार पहनना पसंद है। इसके लिए उनकी ओलाचनाएं भी होती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘आई इन द स्काई’ फिल्म में काम कर चुकीं मिरेन को अपने लिबासों की पुनरावृति और उन्हें कई बार पहनना पसंद है, लेकिन इसके चलते उन्हें आमतौर पर फैशन जगत के अभिजात वर्ग की आलोचना का भी सामना करना पड़ता है।
मिरेन (70) ने आईटीवी के शो ‘लोरेन’ पर कहा, “मैं जब कोई परिधान एक से ज्यादा बार पहनती हूं, तो मुझे उससे दूर रहने के लिए कहा जाता है और मैं ऐसा बहुत ज्यादा करती हूं।”
उन्हें अपने परिधान खुद डिजाइन करना अच्छा लगता है और उन्होंने यह भी बताया कि वह एक दिन उस परिधान को पहनकर रेड कार्पेट पर चलना चाहेंगी, जो उन्होंने काले प्लास्टिक बैग से बनाया है।
मिरेन ने कहा, “मुझे सिलाई मशीन पर काम करने या किसी स्टोर के कपड़ा डिपार्टमेंट में बैठने में बड़ी खुशी होती है। मेरे ख्याल से यह चीज मुझे मेरी मां से मिली है।”
dharmpath.com dharmpath