मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने भारत दौरे की शुरुआत यहां बुधवार सुबह श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के साथ की।
कुक के साथ एप्पल इंडिया के प्रमुख संजय कौल भी थे। बुधवार को टिम कुक कई प्रमुख उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे।
संयोग से कुक जब मंदिर में थे, उस वक्त वहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी भी मौजूद थे। कुक ने उनके साथ कुछ देर बात की।
कुक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री और बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान से भी मिलने वाले हैं।
माना जा रहा है कि कुक बेंगलुरू और हैदराबाद और उसके बाद दिल्ली भी जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath