काबुल, 18 मई (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 130 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त सफाई अभियान में कम से कम 76 आतंकवादी घायल भी हुए हैं।
बयान के मुताबिक, देश के 34 प्रांतों में से 18 में शुरू की गई छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किए हैं।
बयान में इस दौरान 10 सैन्यकर्मियों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।
अफगान सुरक्षा बलों ने वसंत और गर्मियों के मद्देनजर हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है।
तालिबान ने इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath