नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में इंटेलिजेंट ऑपरेशन सेंटर (आईओसी) का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रपति संपदा को स्मार्ट टाउनशिप में बदलने के लिए मोबाइल एप लांच करेंगे।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आईओसी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन है, जिसे आईबीएम ने डिजाइन किया है। यह संपदा के अंदर एकीकृत डाटा विज्यूलाइजेशन, रियल टाइम कोलैबोरेशन और विश्लेषण प्रदान करने में मदद देगा। इससे सेवाओं से संबंधित एजेंसियों को समस्याएं दूर करने, आपस में तालमेल बिठाने और कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बयान में कहा गया है कि ‘मोनिटर’ मोबाइल एप्लीकेशन इंटेलिजेंट ऑपरेशन सेंटर का एक टूल है, जो निवासियों को तथा ऊर्जा, जल, बागवानी, कचरा और सुरक्षा संबंधी कर्मियों को तालमेल से काम करने में मदद देगा। इससे निवासी टूटी स्ट्रीट लाईट, बिजली गुल होने, जल की बबार्दी जैसी समस्याओं के बारे में सूचना दे सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath