पटना, 19 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधनी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा तेज हवा चलने के आसार जताए हैं।
पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों, जैसे भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, पूर्णिया का 21.1 डिग्री तथा गया का 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, भागलपुर का 36.6 डिग्री तथा गया में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath