कांग्रेस विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करती है : सुरजेवाला

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है। पार्टी ने कहा है कि वह हार की वजहों पर मंथन करेगी।

इस बीच, पार्टी नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि नतीजे प्रत्याशित थे।

उन्होंने कहा, “हमें इन्हीं नतीजों की उम्मीद थी। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारी हार के कारणों का विश्लेषण करेंगे।”

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “हम विनम्रतापूर्वक जनादेश स्वीकार करते हैं और विजेता पार्टियों को बधाई देते हैं।”

सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम लोगों की सेवा करते रहेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि इन राज्यों में नई सरकारें विकास पर ध्यान देंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493