पाकिस्तान त्योहार के लिए श्रीलंका भेजेगा बुद्ध के अवशेष

इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार श्रीलंका में वेसक नामक बुद्ध महोत्सव के दौरान इस द्वीपीय देश को प्रदर्शनी के लिए बुद्ध की हड्डियों के अवशेष भेजेगा।

ये अवशेष तक्षशिला संग्रहालय में रखे गए हैं जिनमें बुद्ध के दो हड्डियों के टुकड़े शामिल हैं। ये हड्डियां सोने की डिब्बियों में पत्थर से बने स्तूप में रखे गए हैं। डॉन ऑनलाइन ने श्रीलंका में पाकिस्तान उच्चायोग के हवाले से यह जानकारी दी है।

वेशक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और निधन का प्रतीक है। इस प्रदर्शनी का आयोजन श्रीलंका सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

बुद्ध के यह अवशेष 21 मई को वेसक के दिन पाकिस्तान से श्रीलंका लाया जाएगा और 19 जून तक इस प्रदर्शनी में रहेगा। इसी दिन पूर्णिमा पोसोन पोया दिवस भी है जो बुद्ध महोत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है।

श्रीलंका सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे, इन अवशेषों को लाने के लिए बुधवार को पाकिस्तान जाएगा। वहां गुरुवार को तक्षशिला में एक विशेष समारोह के दौरान सरकारी अधिकारी उसे श्रीलंका से आए प्रतिनिधिमंडल के हवाले करेंगे।

तक्षशिला ऐतिहासिक शहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493