जरीन नहीं करेंगी वजन घटाने वाली गोलियों का प्रचार

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान ने वजन घटाने वाली गोलियों का प्रचार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह उन चीजों का प्रचार नहीं करेंगी, जिन पर उन्हें खुद विश्वास नहीं है।

जरीन ने कहा, “मैं उन चीजों का प्रचार नहीं कर सकती, जिन पर मुझे खुद विश्वास नहीं है। मैं हर रोज जिम में मेहनत करती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है।”

अभिनेत्री जरीन फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘वीरप्पन’ के ‘खल्लास वीरप्पन’ नामक गीत में नए अवतार में नजर आएंगी। वहीं उन्हें वजन घटाने वाली गोलियों की कंपनी ने संपर्क किया।

उन्हें इस विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपये के करीब की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

जरीन का मानना है कि वजन कम करने का सही तरीका मेहनत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493