लखनऊ , 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपनी बहू की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जेल में बंद राज्यसभा सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से बाहर कर दिया गया है।
कश्यप को पार्टी से निकालने का निर्णय बसपा प्रमुख मायावती ने लिया है। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दी।
नसीमुद्दीन के मुताबिक, बसपा ने गुरुवार को नरेंद्र कश्यप को बाहर कर दिया। कश्यप का कार्यकाल 4 जुलाई को पूरा होने जा रहा था।
गौरतलब है कि बहू हिमांशी की मौत के मामले में नरेंद्र कश्यप को जेल जाना पड़ा है। इसके साथ ही नरेंद्र के समधी हीरालाल कश्यप को भी बसपा से बाहर कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath