पटना, 19 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को उम्मीद के मुताबिक बताया। उन्होंने असम में हार के लिए खुद कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताया।
मुख्यमंत्री नीतीश गुरुवार को पांच राज्यों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह परिणाम उम्मीद के अनुसार है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।”
नीतीश ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में सत्ता पाने पर ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। भाजपा वहां इसलिए जीती, क्योंकि कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगर वहां भी गठबंधन किया होता, तब असम का चुनाव परिणाम अलग ही होता।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर राज्य असम में भाजपा ने बांग्लादेशी मुसलमानों की घसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठाकर मतों का ध्रुवीकरण करने में कामयाब रही।
dharmpath.com dharmpath