इम्फाल, 19 मई (आईएएनएस)। भारत-म्यांमार सीमा से लगे मणिपुर में थोउबल जिले के हेइरोक में गुरुवार को संदिग्ध जनजातीय आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया।
सीमा सुरक्षा बल के किसी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि आतंकियों ने 50 बटालियन बीएसएफ के गश्ती दल पर दो बम फेंके।
इसके अलावा, स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की गई। गश्ती दल ने भी जवाब में गोली चलाई लेकिन आतंकी भागने में कामयाब रहे।
पुलिस ने गुरुवार को घात लगाकर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सूत्रों ने बताया कि एक बार आतंकवादी संगठन की पहचान होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा।
इस बीच, सभी पुलिस थानों और सुरक्षा बलों के शिविरों को अलर्ट कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath