प्रियंका के राजनीति में आने से कांग्रेसजनों को खुशी होगी : दिग्विजय

पणजी, 19 मई (आईएएनएस)। असम और केरल की सत्ता से हाथ धोने के बाद, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि गांधी परिवार की वंशज प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से कांग्रेसजनों को बेहद खुशी होगी। उनमें जननेता के तौर पर उभरने की क्षमता है।

दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, “पिंयंका राजनीति में नहीं हैं। अगर वह राजनीति में आती हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुशी होगी, उनका उत्साह बढ़ेगा।”

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन दुखद है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हालांकि, लोकतंत्र में आपको लोगों की इच्छा के आगे झुकना पड़ता है। कांग्रेस लोगों का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493