लखनऊ, 20 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह चिलचिलाती धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उमस और बढ़ने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी। अधिकत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर में 26.3 डिग्री, गोरखपुर में 26 डिग्री, झांसी में 27 डिग्री और बांदा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath