हेमा मालिनी जॉर्जिया रवाना

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी जॉर्जिया के लिए रवाना हो गई हैं, जहां वह विशेष अतिथि के रूप में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। वहां वह भारतीय संस्कृति और राजनीति पर चर्चा करेंगी।

‘शोले’ की अभिनेत्री को आर्ट इंटरनेशनल वूमेन एसोसिएशन ने आमंत्रित किया है।

हेमा ने गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, “मुझे आर्ट इंटरनेशनल वूमेन एसोसिएशन और जॉर्जिया के राजदूत ने मुझे आमंत्रित किया है। वहां भारतीय संस्कृति और राजनीति में मेरी भूमिका पर सम्मेलन में बोलना है।”

अभिनेत्री ने कहा कि जॉर्जिया के संस्कृति एवं स्मारक संरक्षण मंत्रालय, तबिलिसी नगर पालिका और जॉर्जिया के आर्थिक एवं सतत विकास मंत्रालय इस कार्यक्रम में मदद कर रहे हैं।

हेमा ने कहा कि सम्मेलन जॉर्जिया के तबिलिसी में शनिवार को आयोजित है।

उन्होंने कहा, “तबिलिसी में 21 मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लेने आज रात जॉर्जिया रवाना हो रही हूं। वहां से तस्वीरें पोस्ट करने की कोशिश करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493