लिंक्डइन के हैक 11.7 करोड़ पासवर्ड को बेचने के लिए विज्ञापन

कंपनी ने कहा कि चार वर्ष पहले जब बिजनेस पर आधारित नेटवर्क को हैक किया गया था, तब उसने उन सभी अकाउंट को रिसेट किया था, जिनकी हैकिंग की संभावना जताई गई थी।

अब एक हैकर ने विज्ञापन दिया है कि 10 करोड़ लिंक्डइन पासवर्ड बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो कंपनी के कुल 43.3 करोड़ सदस्यों का एक चौथाई है।

इस लीक का सबसे बदतर हिस्सा यह है कि चूंकि उपयोगकर्ता एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल विभिन्न प्लेटफॉर्म पर करते हैं, इसलिए हैकर इसका इस्तेमाल उनके ई-मेल तथा बैंक अकाउंट से फायदा उठाने के लिए कर सकते हैं।

लिंक्डइन ने एक बयान में कहा है कि वह प्रभावित अकाउंट के पासवर्ड को तत्काल निष्प्रभावी करने के लिए कदम उठा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493